जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ता पहुंचे दिल्ली,समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ता पहुंचे

 दिल्ली,समर्थकों ने किया भव्य स्वागत










जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह के अध्यक्षता में झारखंड प्रदेश से हजारों हजार फाउंडेशन के कार्यकर्ता सड़क मार्ग बस एवं रेल मार्ग से दिल्ली पहचें।रास्ते में फाउंडेशन के समर्थकों ने झारखंड प्रदेश के कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया। विदित हो झारखंड राज्य के लोकप्रिय सांसद,विधायक एवं गणमान्य लोगों ने फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं को दिल्ली के लिए रांची से हरी झंडी दिखाकर एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देकर विदा किया था।
प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह ने कहा जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर देश भर से लगभग लाखों की संख्या में सनातनी जंतर मंतर दिल्ली में फाउंडेशन द्वारा आयोजित महारैली में भाग लेने पहुंचें हुए हैं।जनसंख्या का बढ़ता हुआ असंतुलन भविष्य के लिए गंभीर खतरा है।महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष संपति देवी ने कहा भारत सरकार से आग्रह है की जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द लागू हो।प्रदेश मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा ने कहा दिल्ली जंतर मंतर महारैली में हिस्सा लेने पहुंचीं महिलाओं काफी उत्साहित नजर जा रही थीं।रास्ते मे रामगढ़ के छोटू वर्मा,अनामिका श्रीवास्तव,दीपक मिश्रा,पबी बजरंगी,रामप्रसाद मुखर्जी,विनोद कुमार,रविचंद्र शेखर आदि आदि फाउंडेशन के समर्थकों ने भव्य स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी किशोर शर्मा जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

Post a Comment

0 Comments