डाॅ. एन. पी. सिंहा को श्रद्धासुमन अर्पित की गई

 डाॅ. एन. पी. सिंहा को श्रद्धासुमन अर्पित की गई 

                                           


द्वारिका हॉस्पिटल द्वारिका नगर महिलौंग,रांची के जाने माने वरीय चिकित्सक डॉ.एन.पी.सिन्हा( 78 वर्षीय) का निधन 01.11.2022 को रात्रि में हुआ।वे अपने पीछे एक पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए।उनके निधन पर आज 07.11.2022 को द्वारिका हॉस्पिटल में दो मिनट मौनधारण कर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थन की गयी। मौके पर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ.एस.के.निराला ने उनके जीवन इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा वे चिकित्सक के साथ-साथ समाजसेवी भी थे।मरीजों के साथ उनका व्यवहार हमेशा मधुरमय था।आज उनकी कमी हॉस्पिटल परिवार को खल रही है,वहीं छात्र क्लब चिकित्सक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कहा उनके जन्मतिथि एवं पुण्यतिथि में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित कर हमेशा उन्हें याद किया जायेगा। आज श्रद्धासुमन अर्पित करने वालो में मुख्यारूप से डॉ.मेजर सीमा,डॉ.अंटोनी किस्कू,डॉ.पी.आर.बाखला,डॉ. एस.के.सोनू,डॉ.ऐ.के.सिन्हा,डॉ. गणेश कुमार सिंह,डॉ.अनुज कुमार पटेल सहित सिस्टर शांति खलखो,सोनाली खलखो,दिवा पासवान,शीतल कुमारी,मगदली भेंगरा,अजीत कुमार,विकाश टूटी आदि हॉस्पिटल के कर्मचारीगण मौजूद थे। उक्त आशय की जानकारी दिवा पासवान ने एक प्रेसविज्ञप्ति के माधयम से दी है।

Post a Comment

0 Comments