8 जनवरी को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन झारखंड प्रदेश दिगंबर जैन भवन रांची में

 8 जनवरी को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन

 झारखंड प्रदेश दिगंबर जैन भवन रांची में


                                              








आज 04 जनवरी को विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा की अध्यक्षता मे रांची के गणमान्य वैश्य बंधुओं को आमंत्रित किया गया।शिव किशोर शर्मा ने बताया अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन झारखंड प्रदेश द्वारा 8 जनवरी 2023 को हरमू रोड रांची स्थित दिगंबर जैन भवन में महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष बलराम साहू के अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।इस समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. गिरीश कुमार संघी, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल मोर एंव उमेश अग्रवाल, झारखंड के वैश्य बंधुओं को सम्मानित एवं सम्बोधित कर हौसला बढ़ाएंगे।
इस कार्यक्रम की सफलता के लिए मंच के मुख्य संयोजक संतोष कुमार सहित सुभाष कुमार, विवेक कुमार,सुबोध कुमार शर्मा ने मधुकम,चुटिया, चटकपुर के विश्वकर्मा बंधुओं को आमंत्रित किया।इस मौके पर समाज के ललित कुमार चौधरी, चंद्रभूषण चौधरी आदि गणमान्य बंधुगण विशेष रूप से मौजूद थे। संतोष कुमार ने कहा वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित 08 जनवरी के कार्यक्रम में विश्वकर्मा बंधुगण अपनी पूरी जिम्मेवारी निभाएंगे।वही सुभाष कुमार ने सभी वैश्य बंधुओं से 08 जनवरी को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आग्रह किया है।

Post a Comment

0 Comments