लापुंग साई मंदिर मे धूमधाम से 14 वॉ.श्री साई महोत्सव मनाई गई : ललित

 लापुंग साई मंदिर मे धूमधाम से 14 वॉ.श्री साई

 महोत्सव मनाई गई : ललित

                                                    











श्री साईं सेवा समिति,रांची के तत्वावधान में लापुंग साईं मंदिर मे ललित अग्रवाल जी के अध्यक्षता में 14 वाँ श्री साईं महोत्सव धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री साईं भगवान जी की वंदना एवं उन्हें पालकी मे भ्रमण कराकर हुई।मशहूर कलाकार सुरेश मालाकार जी द्वारा गुलाब पुष्प द्वारा श्री साई भगवान जी का श्रृंगार किया गया एवं मां तारा जागरण मंडली ग्रुप द्वारा भक्तिमय संगीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया,साथ ही इस महोत्सव मे समिति की ओर से 1000 के.जी.चावल की खिचड़ी,1100 के.जी.दूध की खीर, 500 के.जी.सूजी हलवा, पूड़ी,आलूदम की सब्जी आदि प्रसाद के रूप मे भक्तों के बीच बांटी गई।रात्रि मे 56 भोग के बाद महोत्सव की समापन हुई।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्यरूप से ललित अग्रवाल,प्रशांतपाल,ए.के.मिश्रा.अंकज सेठ,राजकुमार शर्मा, सुरेश मालाकार,अजय चौधरी,शिव किशोर शर्मा,संतोष कुमार,संजय साहू,संजय पंडित,मुन्ना शर्मा,सुनील गुप्ता,मोनू मिश्रा,रवि तिवारी, रंधीर चौधरी ने महत्वपूर्ण भुमिका निभाई।यह जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा ने दी है।

Post a Comment

0 Comments