क्लब द्वारा पाठ्य सामग्री,सुरक्षा कीट,भजन
कीर्तन कर मनाई गई विधायक सी.पी.सिंह का
जन्म दिन उत्सव
रांची, छात्र क्लब मानव कल्याण मंच के तत्वावधान मे रांची के लोकप्रिय विधायक सी.पी. सिंह का जन्मदिन उत्सव (16 जनवरी)तीन चरणों में मनाई गई।16.01.2023 को क्लब के संरक्षक राज वर्मा,राजू महतो के निर्देशन मे आई.टी.आई.बजरा मे बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री कॉपी,किताब, कलम,रबर,पेंसिल आदि का वितरण,कुमारी पूनम एवं कुमारी रीना सिंह के निर्देशन में जरूरतमंद लोगों के बीच कोकर मे सुरक्षा कीट मास्क,सैनिटाइजर,बैंडेज,कॉटन आदि वितरण एवं आज 17 जनवरी को मनमोहन पांडे,डॉ.ए.के.लाल एवं प्रज्ञा मनी के निर्देशन में भजन कीर्तन एवं पूजा अर्चना कर लोकप्रिय विधायक सीपी सिंह का जन्म दिन उत्सव मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,मुख्य संयोजक संतोष कुमार ने विधायक रांची सी.पी. सिंह के लंबी उम्र,स्वास्थ लाभ एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा वे जनता के हर समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं।क्षेत्र के जनता की खुशी को ही अपनी खुशी मानते है।पिस्कामोड़ गुप्ता भवन में सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम की समापन की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव किशोर शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन मनमोहन पांडे ने किया।
0 Comments