लायंस क्लब आॅफ रांची ग्रेटर के द्वारा मां देउरी मंदिर प्रांगण में स्थाई जल प्याऊ का उद्घाटन किया गया

 लायंस क्लब आॅफ रांची ग्रेटर के द्वारा 

मां देउरी मंदिर प्रांगण में स्थाई जल प्याऊ 

का उद्घाटन किया गया

                                       
                    
                                        








रांची :लायंस क्लब ऑफ़ राँची ग्रेटर के अध्यक्ष एम.जे.एफ़.लायन प्रेम शंकर मिश्रा की अध्यक्षता एवं उनके टीम के प्रयासों से देश के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध मां देबड़ी मंदिर तमाड़ के प्रांगण में एक परमानेंट प्रोजेक्ट जल प्याऊ का शुभ उदघाटन ज़िला 322A के जिलापाल एम.जे.एफ़.लायन विवेक चौधरी के कर कमलों द्वारा विशिष्ठ अतिथि संजय कुमार चौधरी के सौजन्य से उनके माता स्वर्गीय शकुन्तला चौधरी के स्मृति में संपन्न हुआ साथ ही लगभग 700 श्रद्धालुओं के बीच क्लब द्वारा भोग लगा प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि गेस्ट ऑफ़ ऑनर द्वितीय उपज़िलापाल लायन सीमा बाजपेयी,फर्स्ट लेडी श्री चौधरी,पूर्व जिलापाल पी.एम.जे.एफ़.लायन सिद्धार्थ मजूमदार,प्रोजेक्ट के चेयरपर्सन सह क्लब के डायरेक्टर लायन अनंत देव मित्तल,आर.सी. पी.एम.जे.एफ़.लायन सुजीत कुमार,समाजसेवी शिव किशोर शर्मा,मेट्रो गली राधारानी मंदिर मित्र मंडली एवं अन्य अतिथिगण मौजूद थे।मौके पर क्लब परिवार ने माता जी का पूजा अर्चना,जागरण,नृत्यगान एवं शांतिपूर्ण वातावरण का भरपूर आनंद एवं कहा बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान पर बनाया गया यह जल प्याऊ बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्यरूप से जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ़ राकेश चौधरी,सचिव लायन श्रवण बर्नवाल,सह सचिव एम.जे.एफ़ लायन राजेश केडिया,कोषाध्यक्ष लायन कन्हैया भालोटिया,डायरेक्टर लायन मनोज काबरा,लायन लक्ष्मी केडिया,उपाध्यक्ष लायन संजीव चौधरी एवं पी.एम.जे.एफ़ लायन गणेश प्रसाद सिंह,एम.जे.एफ़. लायन धर्मेंद्र सिन्हा,लायन गौरव पारसरामपुरिया,लायन राजेश कुमार,लायन प्रीति त्रिपाठी, लायन सुनील वर्मा,लायन बीरेन्द्र कुमार,लायन अमित कुमार,लायन राहुल कुमार, लायन पवन खैतान, लायन विद्यासागर, लायन योगेश्वरी,लायन रचना,लायन विजेता,लायन चंद्रकांता,लायन मनीषा,लायन शर्मिला,लायन शुभ्रा मजूमदार ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments