देश को आगे बढ़ाने में वैश्य समाज की भूमिका अहम : गिरीश संघी

 देश को आगे बढ़ाने में वैश्य समाज

 की भूमिका अहम : गिरीश संघी

झारखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

 ज्ञान शंकर एवं प्रदेश महामंत्री संजय चौधरी


                                        











अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन झारखंड प्रदेश द्वारा 08.01.2023 को श्री दिगंबर जैन भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ.गिरीश कुमार संघी,गुडगांव के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय महामंत्री उमेश अग्रवाल का राँची पहुंचने पर रांची महानगर के अध्यक्ष राम मनोज साहू के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।अतिथियों ने रांची पहुंचने पर हिनू स्थित कर्पूरी ठाकुर एवं भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर हुआ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के अध्यक्ष बलीराम साहू ने किया।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश संघी ने कहा वैश्य समाज एक विशाल समाज है वैश्य समाज के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती हमारा समाज एक सभ्य समाज

है।हमारा समाज लड़ाकू नहीं है बल्कि मिलजुल कर सब को साथ में लेकर चलने वाला है यही हमारी संस्कार है।डेमोक्रेसी के लिए यह एक अच्छी बात है कि डेमोक्रेसी में वोट उसी को मिलता है जिसके अच्छे आचरण और अच्छे संस्कार होते हैं।वैश्य समाज को एक साजिश के तहत विभिन्न उप जातियों में बांट दिया गया है।सभी उप जातियों को जोड़कर एक सशक्त समाज का निर्माण करना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य

है।जिस दिन सभी उप जाति संगठित हो जाएंगे उस दिन राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश का विशाल रुप में होगा।वैश्य समाज के बिना सभी समाज शून्य है।राजनीति पार्टियों ने आजादी के बाद से ही वैश्य समाज को एक षड़यंत्र के तहद बांटने का काम किया है। इसलिए समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी को संगठित होना होगा।

राष्ट्रीय महामंत्री सह पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा समाज को आगे बढ़ाना है तो समाज के बच्चों को शिक्षित करना होगा। वैश्य समाज आज पूरे देश भर में स्कूल,धर्मशाला,मंदिर हो या कोई आपदा मे समाज निस्वार्थ भावना से सेवाकार्य करती आ रही है।वैश्य समाज सभी समाज की भलाई के लिए ही काम करती है सभी उप जाति को लेकर मजबूत संगठन झारखंड में बने ताकि वैश्य समाज का उत्थान हो सके।

राष्ट्रीय महामंत्री उमेश अग्रवाल ने झारखंड प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के नए प्रदेश अध्यक्ष के रुप में ज्ञान शंकर एवं महामंत्री संजय चौधरी को मनोनीत किया।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान शंकर ने कहा झारखंड में सभी के सहयोग से एक सशक्त संगठन पंचायत स्तर तक सभी जिलों में निर्माण करेंगे वही झारखंड में झारखंड प्रदेश वैश्य महासम्मेलन का एक आधुनिक कार्यालय का निर्माण जल्द से जल्द किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी घटक दलों के अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारु,राष्ट्रीय मंत्री प्रेम कटारुका,डॉ.विजय प्रकाश,डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय,पलामू के मेयर अरुणा शंकर,पूर्व महा अधिवक्ता अजीत कुमार,ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. त्रिवेणी नाथ साहू,संजय पोद्दार, ललित चौधरी,राममनोज साहू, अजय जयसवाल,राहुल चौधरी, शिव किशोर शर्मा,बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के दिनेश कुमार रूसिया सहित झारखंड के सभी जिलो के प्रतिनिधि हजारों की संख्या में शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments