हतमा मौजा में हड़गड़ी कार्यक्रम

हतमा मौजा में हड़गड़ी कार्यक्रम







रांची :हतमा मौजा के अन्तर्गत हतमा सरना टोली,टंगरा टोली,सरईढाड़,करम टोली,महरा टोली,नगड़ा टोली,नीचे टोला,पोखर कोच्चा इन सभी जगहो से मुख्य पहान जगलाल पहान के अगूवाई में हड़गड़ी पुजा के कार्यक्रम के लिए जूलूस की शक्ल में हजारो संख्या में हलगड़ी मशना स्थल पर पहूंच कर अपने पुर्वजो को परंम्पारिक विधि विधान,रीति रिवाज से तपावान,पकावान,फूल माला,अरवा चावल,अर्पण,टिका सिन्दूर,तेल इत्यादि अर्पित कर आस्था के साथ पुजा किया गया एंव अपने पुर्वजो से सुःख शांति के लिए आर्शीवाद मांगे।इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य पहान जगलाल पहान ने कहा की हमारे पुर्वज स-शरीर हमारे बीच नही है फिर भी किसी ना किसी रूप से हमें सदैव मार्ग दर्शन एंव आर्शीवाद देते है।हमें पुर्वजो के बताऐ मार्ग पर चलकर अपनी धर्म,संस्कृति एंव परंम्परा को बनाऐ रखने जरूरत है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा महासचिव किष्णकांत टोप्पो विनोद टोप्पो,राज उराँव,कंचन हेमरोम,बंगाल मुण्डा,संदिप टोप्पो,मंटू उराँव,मुन्ना हेमरोम,सुकरा मुण्डा,नान्हू मुण्डा,बिरसा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल उराँव,कांके रोड सरना समिति के सयोजक डब्लू मुण्डा,आदिवासी सरना समिति अध्यक्ष अशोक मुण्डा,निर्मल पहान,दिपक पहान,चन्दन पहान,आशीष कच्छप,कैलाश हेमरोम,संजू मुण्डा,अभय भूटकुमार इत्यादि लोग शामिल थें।

Post a Comment

0 Comments