डॉ.मंजरी पहुंची रांची,क्लब ने किया
हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत
रांची:डॉ० मंजरी प्रिया गुप्ता मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2021, कॉरपोरेट लीडर एवं युनाइटेड नेशन्सस वुमेन ह्यूमन प्रोटेक्शन कमिशन की सदस्यत,छात्र क्लब की संयोजिका साथ ही 30 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय आवार्ड प्राप्त के आज बैंगलोर से रांची आगमन पर छात्र क्लब कला संस्कृति एवं खेलकूद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता संजय जायसवाल,शुभम् जायसवाल एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा बिरसा मुंडा एअरपोर्ट रांची मे पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। मौके पर श्री शर्मा ने कहा राज्य एवं देश को अपने प्रतिभावान बेटी डॉ. मंजरी प्रिया गुप्ता पर बहुत गर्व है।उनके पिता विनोद कुमार जायसवाल जी से वार्तालाप के बाद यह जानकारी मिली कि डॉ.
मंजरी प्रिया गुप्ता न केवल झारखंड बल्कि पुरे देश के महिलाओं के विकास हेतु अपना बहुमूल्य सेवा समर्पित करने को सदैव तत्पर रहती है।
यह भी ज्ञात हुआ कि रांची प्रेस क्लब में दिनांक 10.03.2023 को 12 बजे से 03 बजे तक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है जिसमें मिडिया के सभी सम्मानित प्रेस बंधुओं को सादर आमंत्रित किया जायेगा।
होली पर्व के शुभकामनाओं के साथ ।
0 Comments