नारी सेना की सैकड़ों महिलाएं शामिल होंगी कलश शोभायात्रा में : पूनम सिंह

नारी सेना की सैकड़ों महिलाएं शामिल 

होंगी कलश शोभायात्रा में : पूनम सिंह











रांची,गत दिनांक 11.06.2023 को श्री राम कथा सह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ समिति रातू, रांची द्वारा आयोजित रातू मेला टांड़ महाराजगढ़ के निकट पांच दिवसीय श्री राम कथा सह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ स्थल पर नारी सेना की बैठक सेना के केंद्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई,जिसमें काफी संख्या में सेना की महिलाएं शामिल हुए।बैठक में निर्णय लिया गया सेना की सभी महिलाएं कलश शोभायात्रा में भाग लेंगे।विदित हो रातू किला के निकट आयोजित श्री राम कथा सह श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है।महायज्ञ का शुभारंभ 12.06.2023 को प्रातः 07 बजे कलश शोभायात्रा से होगी जिसमें 5100 महिलाएं भाग लेगी।कलश शोभायात्रा रातु महाराजगढ़ स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से प्रातः शुभारंभ होगा जो रातू चट्टी,रातु बड़का तालाब,काठी टांड चौक,देवी मंडप होते हुए वापस रातु किला के निकट यज्ञस्थल पर पहुचेगीं।प्रतिदिन सायं 4:00 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक उत्तराखंड देहरादून के प्रसिद्ध कथावाचक गोपालमणि जी महाराज द्वारा कथावाचन होगी।कथावाचन के बाद मशहूर कलाकारों द्वारा रामलीला महोत्सव रात्रि 07 बजे से 09 बजे तक पेश की जाएगी।
इसके सफल आयोजन में नारी सेना के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।इसके पूर्व नारी सेना के पदाधिकारियों ने रातु बड़का तालाब का जायजा लेते हुए कहा एक ओर तालाब में कचड़े वाला पानी का समावेश हो रहा है दूसरी ओर मछली पालन से पूरी तरह जल दूषित हो गया है जिससे महामारी की आशंकाएं बनी हुई है साथ ही श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
नारी सेना इसके साफ-सफाई, सुंदरीकरण एवं सुरक्षा के लिए जनता के सहयोग से जल्द ही प्रशासन को अवगत कराएगी।
आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से केंद्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह,प्रवक्ता सह संरक्षक शिव किशोर शर्मा, संस्थापक सूरज सिंह भवानी, सहित राज शहदेव,ओमशंकर गुप्ता,आशु उरांव,हजारी प्रसाद मोदी,राजकिशोर राणा,संजय साहू,सुरेश गुप्ता,अरुण गुप्ता तारकेश्वर केसरी सुबोध साहू, अनिल ठाकुर,सुखदेव प्रसाद,कमला देवी,रूपा देवी, सपना देवी,अनु देवी,किरण देवी सुधा देवी,कलावती देवी,बालकी देवी,रीमा पवार,किरण शर्मा, शीला देवी,निता देवी,आशा देवी, बबीता देवी,काजल देवी,इंद्राणी देवी,अनीता देवी,प्रियंका सिंह आदि आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments