स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी का एक दिवसीय धरणा: अध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी ने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छोटे मध्यम प्राईवेट स्कूलों को बंद करने की साजिश रच रहे हैं

स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी का एक 

दिवसीय धरणा: अध्यक्ष राम 

प्रकाश तिवारी ने कहा मुख्यमंत्री

 हेमंत सोरेन छोटे मध्यम प्राईवेट 

स्कूलों को बंद करने की साजिश रच रहे हैं







रांची: स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी, झारखंड प्रदेश,राॅंची के प्रदेशाध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में राजभवन,रांची के सामने झारखंड राज्य के लाखों छोटे-छोटे,मध्यम प्राइवेट स्कूलों को बंद करने के संभावित कार्रवाई को रोकने हेतु एकदिवसीय धरना दिया गया। धरना को संबोधित करते हुए स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सरकारी स्कूलों की पढ़ाई लिखाई को सुधारा नहीं उल्टा सस्ती एवं अच्छी शिक्षा उपलब्ध करा रहे छोटे छोटे मध्यम प्राइवेट स्कूलों को बंद कराने हेतु साजिश रच रही है।महामहिम राज्यपाल जी तत्काल हस्तक्षेप करें।धरना में नेशनल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय प्रसाद सिंह ने कहा झारखंड निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (प्रथम संशोधन) नियमावली-2019 के कड़े नियम,मानकों का शर्त रखा गया है जिससे सरकारी स्कूलो द्वारा पुरा नही किया जा रहा है फिर छोटे छोटे प्राइवेट स्कूलों द्वारा मानकों को पुरा करना असंभव है ऐसी स्थिति में हजारों प्राइवेट स्कूल बंद हो जायेगें। झारखंड पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के सचिव सर्वेश कुमार दूबे ने कहा हजारों प्राइवेट स्कूलों के बंद होने पर लाखों शिक्षक,शिक्षिका बेरोजगार हो जायेगें। झारखंड गैर सरकारी स्कूल संचालक संघ के महासचिव अजय शंकर कुमार ने कहा हेमन्त सरकार प्राइवेट स्कूलों के प्रति सहयोग पूर्ण नजरिया रखें।झारखंड मुस्लिम माइनाॅरटी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद उस्मान ने माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मांग करते हुए कहा है कि सरकार तत्काल झारखंड निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (प्रथम संशोधन) नियमावली -2019 के काला कानून को वापस ले।भाकपा माले रेड स्टार के राज्य सचिव कामरेड वशिष्ठ तिवारी ने कहा शिक्षा का अधिकार कानून गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का प्रावधान रखा है फिर नियमावली में मान्यता देने,शुल्क के साथ आवेदन जमा करने, मानकों को पुरा नही करने पर प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का विभागीय नौटंकी लाखों आदिवासी दलित पिछड़े अल्पसंख्यक बच्चों को अशिक्षित रखने का साज़िश है।अखंड भारत के अध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने कहा झारखंड राज्य में अच्छी शिक्षा उपलब्ध करा रहें प्राइवेट स्कूलों को बिना शर्त मान्यता दे। छात्र क्लब बुद्धजीवी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा एवं वरीय संरक्षक कार्तिक विश्वकर्मा ने भी अपने विचार रखे। सभी संगठनों के सर्वश्री राधामोहन झा,शैलवाहन कुमार, मोहम्मद कछी,प्रभात कुमार रथ,मसीह जी,डेविड प्रकाश, मोहम्मद अन्सारउल्लाह,विमल कुमार महतो इत्यादि बड़ी संख्या में अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments