फाइलेरिया उन्मूलन हेतु ट्रांसमिशन असेस्मेंट सर्वे (टीएएस) को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

फाइलेरिया उन्मूलन हेतु

 ट्रांसमिशन असेस्मेंट सर्वे 

(टीएएस) को लेकर जिला स्तरीय 

टास्क फोर्स की बैठक




उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक

योजना अनुरुप कार्य करने का निर्देश

जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनगड़ा, बेड़ो, बुढमू एवं तमाड़ में दिनांक 20.06.2024 से 15.7.2024 तक सर्वे

जिले में कुल 265 स्कूल के 5808 विद्यार्थी जांच हेतु चयनित

उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज दिनांक 20 जून 2024 को वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अंतर्गत फाइलेरिया उन्मूलन हेतु ट्रांसमिशन असेस्मेंट सर्वे (टीएएस) को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी।

सर्वप्रथम बैठक में पीपीटी के माध्यम से उपायुक्त महोदय को टीएएस संबंधित जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि रांची जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनगड़ा, बेड़ो, बुढमू एवं तमाड़ में दिनांक 20.06.2024 से 15.7.2024 तक सर्वे निर्धारित है। इसमें चयनित स्कूलों के कक्षा एक एवं दो के सभी विद्यार्थियों की फाइलेरिया जांच की जायेगी। जिले में कुल 265 स्कूलों के 5808 विद्यार्थी जांच हेतु चयनित है। साथ ही जिला एवं प्रखंड स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति हेतु बैठक एवं अभिभावकों की सहमति प्राप्त की जा रही है। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला स्तर से सिविल सर्जन, वीवीडी पदाधिकारी, कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी, एसीएमओ द्वारा प्रतिदिन संध्याकालीन बैठक भी किया जाना है।

उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा योजना अनुरुप कार्य करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा न छूटे और जांच के बाद जल्द रिपोर्ट भेजें। उन्होंने संबंधित एमओआईसी को पूरी गंभीरता से कार्य निष्पादित करने को कहा।

बैठक में सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, आरसीएचओ, कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, जिला वीवीडी सलाहकार, सहयोगी संस्था डब्ल्यूएचओ, पिरामल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments