मुख्यमंत्री के ऐतिहासिक
निर्णय का स्वागत: हाजी मतलूब
झारखंड के पत्रकारों, आंदोलनकारियों को भी स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ा जाय
रांची: हाजी मतलुब इमाम झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी /अध्यक्ष झारखंड राबता हज कमेटी हाजी मतलूब इमाम ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड के अधिवक्ताओं को स्वास्थ बीमा योजना का लाभ देने का निर्णय स्वागतयोग्य है। झारखंड पहला राज्य बना जहां अधिवक्ताओं को स्वास्थ बीमा का लाभ मिलेगा। यह ऐतिहासिक निर्णय झारखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने लिया है। जिसको झारखंड राब्ता हज कमेटी स्वागत करती है। हाजी मतलूब इमाम ने कहा कि हम मुख्यमंत्री से अपील करते है के झारखंड के पत्रकारों, झारखंड आंदोलनकारियों को भी स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ा जाय और इनको भी बीमा योजना का लाभ दिया जाय। मुख्यमंत्री के उस निर्णय का भी स्वागत करते हैं जिसमें उन्होंने कहा कि बेहतरीन लॉ यूनिवर्सिटी झारखंड में बनेगा।
0 Comments