थाना अतरसुइया एंटी रोमियो स्क्वाड व महिला
बीट अधिकारियों द्वारा ‘मिशन शक्ति-5.0’ के
अन्तर्गत भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि में
जागरूकता अभियान चलाया गया
प्रयागराज। पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त नगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल पर्यवेक्षण में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के तहत नगर जोन के थाना अतरसुइया में गठित एंटीरोमियों स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि में बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक करते हुए विभिन्न लाभप्रद योजनाओं/हेल्पलाइन नम्बर जैसे- (वूमेन पावर लाइन 1090), (महिला हेल्प लाइन 181), (एम्बुलेंस सेवा 108), (मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन 1076), (पुलिस आपातकालीन सेवा 112), (चाइल्ड हेल्पलाइन 1098), (स्वास्थ्य सेवा 102), (साइबर हेल्प लाइन नं-1930) आदि नम्बरों के सम्बंध में जानकारी प्रदान की गयी । साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र, एण्टी-रोमियो स्क्वाड व आत्मरक्षा सम्बंधी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया गया।
जागरूक करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 वरूण कुमार शाही, थाना अतरसुइया कमिश्नरेट प्रयागराज।
2. उ0नि0 आरिफ खाँ, थाना अतरसुइया कमिश्नरेट प्रयागराज।
3. उ0नि0 अभिषेक वर्मा, थाना अतरसुइया कमिश्नरेट प्रयागराज।
4. म0का0 पूनम चौहान, थाना अतरसुइया कमिश्नरेट प्रयागराज।
5. म0का0 दीक्षा सिंह, थाना अतरसुइया कमिश्नरेट प्रयागराज।
6. म0का0 कुमारी अल्पना, थाना अतरसुइया कमिश्नरेट प्रयागराज।
7. का0 शैलेश कुमार यादव, थाना अतरसुइया कमिश्नरेट प्रयागराज।

0 Comments