एसआईआर को लेकर किसी को घबराने की ज़रूरत नहीं: अशरफ खान चुन्नू

एसआईआर को लेकर किसी 

को घबराने की ज़रूरत

 नहीं: अशरफ खान चुन्नू


रांची: SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर किसी को भी चिंता करने की ज़रूरत नहीं। उक्त बातें दर्जनों संस्था के संरक्षक अशरफ खान चुन्नू खान ने कहीं। उन्होंने कहा कि एसआईआर की चिंता करने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है। आपके घर के पास आपके पड़ोस में प्रज्ञा केंद्र चल रहा है। वहां जाएं और ceojharkhand.gov.in पर जाकर अपने माता, पिता, दादा, दादी, नाना, नानी या परिवार में किसी भी गार्जियन का नाम सर्च करें। नाम मिलने के बाद अभी वर्तमान वाला वोटर कार्ड के साथ BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) से मिलें। गार्जियन या परिवार की लिस्ट 2003 और करंट वोटर कार्ड BLO को दिखाएं और मैपिंग करवाएं। मैपिंग हर हाल में होनी चाहिए। अभी झारखंड में सिर्फ मैपिंग का काम चल रहा है। अशरफ खान चुन्नू खान ने झारखंड और रांची के सभी निवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपना वोटर कार्ड मैपिंग जरूर करवाएं। उन्होंने कहा कि अगर किसी के गार्जियन 2003 में झारखंड के किसी दूसरे जिले में थे। लेकिन अब वे स्थाई तौर पर रांची में शिफ्ट हो गए हैं। या रांची में थे झारखंड के किसी और जिला में स्थाई तौर पर शिफ्ट हो गए हैं तो 2003 में जिस जिले में थे, उसकी लिस्ट निकाल लें और वर्तमान में जहां का वोटर कार्ड है, वहां के BLO से मिलें। उसकी मैपिंग हो जाएगी। अगर किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है, तो बस उन्हें अपने एरिया या मोहल्ले के BLO से मिलना है। वहां से भी काम हो जाएगा। अशरफ खान चुन्नू खान ने कहा कि झारखंड में बांग्लादेश से एक भी लोग आकर नहीं बसा है। सभी लोग इंडियन हैं। इनके माता,पिता, दादा सब यहीं के रहने वाले हैं। इसलिए किसी को SIR से चिंता करने की जरूरत नहीं है। बस इतना करे कि अपने एरिया के BLO से मिलें। अंजुमन इस्लामिया और कई दूसरी जगहों पर SIR पर काम हो रहा है। जहां एक भी रुपया खर्च नहीं हो रहा है। वहां से फायदा उठाएं।

Post a Comment

0 Comments