अरमान दत्त मेमोरियल एक दिवसीय
निःशुल्क कराटे कैम्प का भव्य समापन,
इस्मा निदेशक से 220 छात्रों नें सीखे
आत्मरक्षा के हुनर
मार्शल आर्ट्स के विभिन्न विधाओं की जानकारी और आत्मअनुशासन एक दिन में सीखा नन्हे बच्चों नें
राँची: राजधानी राँची के कांटाटोली स्थित YMCA वीटीसी ट्रेनिंग सेंटर में आज इंडियन स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स (ISMA) द्वारा “अरमान दत्त मेमोरियल वन डे फ्री कराटे ट्रेनिंग कैम्प” का आयोजन किया गया। यह निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों और अभिभावकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत ISMA के राष्ट्रीय निदेशक डॉ. विमल आनंद नाग, वाईएमसीए के जोनल सेक्रेटरी चोन्हास कुजूर, सुधा एंड अरमान मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अधिवक्ता शुभ नारायण दत्त तथा झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विनय सिन्हा ‘दीपू’ द्वारा संयुक्त रूप से अरमान दत्त की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।
प्रशिक्षण शिविर में 300 से अधिक बालिका प्रशिक्षुओं ने आत्मरक्षा, अनुशासन और बेहतर जीवनशैली से जुड़ी प्रारंभिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर के दौरान प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के गुर, अनुशासित दिनचर्या और मानसिक सशक्तिकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। बच्चों में प्रशिक्षण को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला, वहीं बड़ी संख्या में अभिभावक भी अपने बेटे-बेटियों को लेकर कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर बॉक्सिंग में अनिष्का कुमारी गोराई (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी), अक्षिता केरकेट्टा, शमीन अहमद, सुमेल अहमद, आरजू अली, अहान अली, धर्मेश कुजूर, अनुष्का चौधरी, अध्याय शर्मा, कौशर अली, आराध्या शर्मा, लावन्या शर्मा समेत कई उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
करीब चार घंटे तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को मोमेंटो एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर अरमान दत्त की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम का संचालन गुलाम जावेद एवं कमल किशोर कच्छप ने संयुक्त रूप से किया। शिविर की अध्यक्षता डॉ. विमल आनंद नाग ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन गुलाम जावेद ने किया।
इस अवसर पर चोन्हास कुजूर (जनरल सेक्रेटरी, YMCA), आशीष टोप्पो (सेक्रेटरी, YMCA कांटाटोली ब्रांच), कमल किशोर कच्छप, विनय सिन्हा दीपू, गुलाम जावेद, नौशाद आलम, गुमन गाड़ी, विमल दीप लाल, आशीष तोपनो, बिलाल घोष, कलेवर कर्मकार, इबरार अंसारी, लालचंद लोहार, पिंटू कुमार, राहुल सिंह, चंदन कुमार, संदीप लाल, प्रियंका किसपोट्टा, बिनीता बारला, पूजा हेरेंज, साजिद खान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)

0 Comments