अपने सुशासन के बल पर भाजपा ने लोगों का दिल जीता और चुनाव भी : डॉ. प्रणव कुमार बब्बू

अपने सुशासन के बल पर भाजपा ने लोगों का दिल

 जीता और चुनाव भी : डॉ. प्रणव कुमार बब्बू


रांची 4 मई. अधिवक्ता एवं भाजपा नेता डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने कहा है कि पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सुशासन और विकास के मूल मंत्र के बलबूते न केवल लोगों का दिल जीता है बल्कि चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड सफलता मिली है. डॉ. बब्बू ने कहा कि विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने जिस प्रकार तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार, और भाई-भतीजावाद की नीति अपनायी और अपराधियों को खुली छूट दी उससे लोगों में बहुत अधिक नाराजगी थी जिसका आक्रोश मतदान में फूटा है. दूसरी ओर भाजपा, केवल और केवल अपने विकास के मुद्दे पर अडिग रही जिसके कारण पश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड सफलता मिली. उन्होंने कहा कि चुनाव परुणाम इस बात का प्रमाण है कि आम जनता जाति, धर्म और तुष्टिकरण की राजनीति से ऊब चुकी है. डॉ. बब्बू ने कहा कि आम जनता की आशा-आकांक्षा के साथ ही भाजपा ने अपने सटीक प्रबंधन एवं स्पष्ट रणनीति के साथ दिल से इस चुनाव को लड़ा. परिणामस्वरुप पूरे गंगा बेल्ट पर भाजपा का शासन है.
डॉ. बब्बू ने कहा कि बंगाल के साथ ही असम एवं पुदुचेरी में भाजपा पूरी कामयाबी के साथ सरकार में वापस लौटी है और संपूर्ण चुनाव परिणाम, सशक्त, मजबूत, एकजुट भारत के साथ ही, आम जनता के विकास एवं उसकी खुशी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे पर जनता की ओर से लगाई गयी वैसी मोहर है जिसे जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है. डॉ. बब्बू ने अपील की है कि अब भी विपक्ष को जमीनी हकीकत को समझते हुए अपनी तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजाबाद की राजनीति से बाज आना चाहिये. डॉ. बब्बू ने कहा कि बहुत जल्द वैसा भी समय आयेगा जब पूरे देश की तरह दक्षिण भारत, विशेषकर केरल, तमिलनाडु में भी भाजपा का झंडा शान से लहरायेगा और आम जनता विकास के अपने उद्देश्य को पूरा होते हुए देखेगी क्योंकि, विपक्ष के शासन में रहते ना तो विकास का सपना पूरा हो सकता है ना ही आम लोगों की उन्नति का सपना पूरा किया जा सकता है और न ही लोगों कि खुशहाली और संपन्नता का.

Post a Comment

0 Comments