इरबा स्थित छोटा नागपुर हैंडलूम एंड खादी वीवर्स कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड परिसर में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

इरबा स्थित छोटा नागपुर हैंडलूम एंड खादी

 वीवर्स कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड परिसर 

में लोगों ने दी श्रद्धांजलि



                                       



रांची। स्वर्गीय प्रोफेसर डॉ. अहमद सज्जाद की याद में इरबा स्थित छोटा नागपुर हैंडलूम एंड खादी वीवर्स कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड के प्रांगण में आज एक श्रद्धांजलि सभा एवं शोकसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर दिवंगत प्रोफेसर डॉ. अहमद सज्जाद को याद किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के सीनियर नेता मंजूर अहमद अंसारी ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. अहमद सज्जाद एक बेहतरीन शिक्षाविद और समाज को दिशा देने वाले व्यक्तित्व थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। वहीं सईद अहमद अंसारी ने कहा कि उन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज को जागरूक करने का काम किया और उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है। कोऑपरेटिव यूनियन के चेयरमैन शरीफ अहमद अंसारी ने कहा कि डॉ. अहमद सज्जाद का सामाजिक सरोकार और लोगों से जुड़ाव उन्हें एक खास पहचान देता था। वहीं उनके लड़के डॉ. तारीक सज्जाद ने कहा कि मरहूम का जीवन सादगी, इल्म और इंसानियत की मिसाल था।प्रोफेसर खालिक सज्जाद ने कहा कि उन्होंने शिक्षा जगत में जो योगदान दिया, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। मजलिस उलेमा झारखंड के चेयरमैन मौलाना साबिर मजाहिरी ने कहा कि डॉ. अहमद सज्जाद ने समाज में इल्म और अखलाक को बढ़ावा देने का काम किया। मौलाना गुलज़ार ने कहा कि उनका व्यक्तित्व लोगों को जोड़ने वाला था और वे हमेशा भलाई का पैगाम देते थे।प्रोफेसर अब्दुल गफ्फार ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सेवाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। कारी शाकिर के तिलावत ए कुरान से कार्यक्रम कि शुरुआत हुई। कार्यक्रम के अंत मौलाना साबिर मजाहिरी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं मग़फिरत के लिए दुआ की गई। शोकसभा में मंजूर अहमद अंसारी, सईद अहमद अंसारी, शरीफ अहमद अंसारी, फिरोज अहमद अंसारी, मोहम्मद जावेद, नसीम अंसारी, जमील अख्तर एडवोकेट, खलील अंसारी, अकमल हुसैन, मुफ्ती वसी रहमान, इरफान अंसारी, इश्तियाक अंसारी, मोहम्मद परवेज, अजीजुर रहमान समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments