अखिल भारतीय महिला सम्मेलन के आयोजन
में मरीजों की निशुल्क जाँच, अनेक चिकित्सक
योगदान देंगे
रांची 2 मई. अखिल भारतीय महिला सम्मेलन बरियातू शाखा के द्वारा रांची प्रेस क्लब परिसर में अगले 3 मई को मेगा आई चेकअप एंड हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया है. इस शिविर में मरीजों की निशुल्क नेत्र जाँच के साथ ही उनके स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया जायेगा.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय महिला सम्मेलन की सचिव अनुपमा प्रसाद ने बताया कि इस शिविर में अधिक-से-अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिये अनेक स्तरों पर प्रयास किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस शिविर में अनेक चिकित्सक भाग लेंगे और अपना योगदान देंगे. श्रीमती प्रसाद ने बताया कि यह आयोजन मूल रूप से समाज हित में विशेष रूप से वंचित एवं निम्न-मध्यम आय वर्गीय परिवारों को लाभान्वित करने की योजना के तहत किया जा रहा है. शिविर का आयोजन 3 मई रविवार को पूर्वाह्न 10 बजे से किया जायेगा.


0 Comments