SIR अंतर्गत सुनवाई के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए लागू होगा टोकन सिस्टम

SIR अंतर्गत सुनवाई के दौरान 

भीड़ नियंत्रण के लिए लागू 

होगा टोकन सिस्टम


दिव्यांग, बुजुर्ग एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्या वाले मतदाताओं को मिलेगी प्राथमिकता

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने EROs/AEROs को समयबद्ध एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश

सुनवाई में बरतें पूरी सतर्कता, अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में न जुड़े-जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री

नजरी नक्शा के अनुसार बूथ भ्रमण का निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज दिनांक 09.09.2026 को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। ऑनलाइन बैठक में उप विकास आयुक्त, रांची श्री संजय कुमार भगत, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के EROs/AEROs एवं Additional AEROs उपस्थित थे।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा-आपत्ति की सुनवाई, नोटिस वितरण, Form-6 के डिजिटाइजेशन तथा AERO/ERO स्तर पर प्रपत्रों के निष्पादन की विधानसभावार समीक्षा की गई।

सुनवाई के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए टोकन सिस्टम लागू करने का निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने दावा-आपत्ति की सुनवाई के दौरान टोकन सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुनवाई स्थल पर भीड़ का सुव्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए तथा दिव्यांग, बुजुर्ग एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्या वाले मतदाताओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुनवाई के दौरान प्राप्त सभी आवश्यक दस्तावेजों का समुचित डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए।

Form-6 के डिजिटाइजेशन में तेजी लाने का निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने BLO स्तर पर Form-6 के डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही Form-6 एवं Form-8 से संबंधित प्रपत्रों के AERO/ERO स्तर पर निष्पादन की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा।

उन्होंने सभी EROs/AEROs को निर्देशित किया कि दावा-आपत्ति से संबंधित मामलों की सुनवाई एवं नोटिस वितरण की प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूरी की जाए।

सुनवाई में बरतें पूरी सतर्कता, अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में न जुड़े

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि दावा-आपत्ति की सुनवाई के दौरान अधिकारी पूरी सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करें। किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। प्राप्त दस्तावेजों एवं दावों की नियमानुसार जांच के बाद ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

AEROs को नजरी नक्शा के अनुसार बूथ भ्रमण का निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी AEROs को नजरी नक्शे के अनुसार संबंधित बूथ भ्रमण का निर्देश दिया गया।

Electoral Literacy Club एवं चुनावी पाठशाला की तैयारी

बैठक में Electoral Literacy Club एवं चुनावी पाठशाला के संचालन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। साथ ही ECINET App के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी डिजिटल सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

BLA-2 द्वारा Form-9, Form-10, Form-11, Form-11A एवं Form-11B उपलब्ध कराए जाने की भी समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने निर्देश दिया कि उक्त प्रपत्रों के हस्तांतरण की प्रक्रिया नियमानुसार, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए तथा इसका उचित रिकॉर्ड संधारित किया जाए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े सभी कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जाए।

Post a Comment

0 Comments