सामाजिक दूरी का करे पालन : नंदकिशोर
आज दिनांक 24 अप्रैल 2021 को युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल के नेतृत्व में पिस्कामोड में जरूरतमंदों के बीच निशुल्क सैनिटाइजर, हैंड गलब्स, N95 मास्क, ऑक्सीजन केन का वितरण किया गया, मौके पर अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि पूरे रांची शहर में जहां भी जरूरतमंदों को सुरक्षा किट की आवश्यकता होगी हमलोग उन्हें N95 मास्क, सैनिटाइजर , हैंड ग्लब्स,ऑक्सीजन केन निशुल्क देंगे। आज के इस निशुल्क वितरण कार्यक्रम में मुख्यरुप से युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल, संरक्षक दीपक ओझा, मीरा देवी, शिव किशोर शर्मा, राजीव पांडे, रूपा बनर्जी, महिमा सिन्हा, राजू कुमार आदि उपस्थित थे। सामाजिक दूरी का पालन करने, घर में रहें सुरक्षित रहें, फेस मास्क अवश्य पहने, पुलिस,प्रशासन,डॉक्टरों के निर्देशों का पालन करने का लोगों से अपील कर कार्यक्रम समाप्ति की गई।
0 Comments