आपातकाल में जेल गए
जननायकों को सांसद प्रतिनिधि
ने किया सम्मानित
शशि कुमार पाठक
टंडवा (चतरा)* 25 जून शुक्रवार को आपातकाल में जेल गए आंदोलनकारियों को सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पाण्डेय ने सम्मानित किया। विदित हो कि
26 जून 1975 को कांग्रेस की सरकार ने आपातकाल की घोषणा की थी।फलत: पूरे देश में आन्दोलन किया गया था।इस आंदोलन में लगभग 36000 लोग जेल गए , इसमें झारखंड एकीकृत बिहार से 2370 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । पूर्व में जब चतरा जिला हजारीबाग जिला में विलय था उस समय अपने चतरा जिला के टंडवा प्रखंड से पांच आंदोलनकारियों ने झण्डा चौंक हजारीबाग में अपनी गिरफ्तारी दी थी। लगभग दो वर्ष तक वे जेलों में बंद रहे।1977 के आम चुनाव में कांग्रेस की सरकार का सफाया होने के पश्चात महेश भारतीय, युगल किशोर बैठा, प्रदीप पांडेय , सन्त कुमार पाण्डेय, सदानंद पाण्डेय, रिहा होकर घर लौटे थे। आन्दोलन कारियो का नेतृत्व स्वर्गीय महेश भारतीय ने किया था। इन आंदोलनकारी जननायकों में महेश भारतीय नहीं रहे उनकी धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी, युगल किशोर बैठा, सदानंद पांडेय को सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पाण्डेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविन्द तिवारी ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इस मौके पर सुमन भारतीय, शिक्षक जय प्रकाश रजक, धनंजय कुमार पाण्डेय,मुकेश आनंद ,राजू रजक व अन्य उपस्थित थे।

0 Comments