क्लब की मजबूती के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं, लायंस क्लब ग्रेटर

क्लब की मजबूती के लिए ज्यादा से ज्यादा

 सदस्य बनाएं, लायंस क्लब ग्रेटर



                                        








लांयस डिस्ट्रिक सर्विस फाउंडेशन (एल डी एस एफ,LDSF) जो लांयस डिस्ट्रिक 322 A की एक इकाई है जो सभी लांयस क्लबों को स्थायी परियोजना के लिए वित्तीय सहायता राशि प्रदान करती है। इसके सदस्यता अभियान को बढ़ावा देने एवं क्लब के स्थाई परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए रीजन 2 के तत्वावधान में एल.डी.एस.एफ. की एक महत्वपूर्ण बैठक आज होटल रेंड्यू मे आयोजित किया गया।
आज की इस बैठक में रांची के सभी लांयस क्लब के पदाधिकारीगण उपस्थित हुए। रीजन 2 द्वारा आयोजित आज की इस बैठक में 10 पैट्रन सदस्य,10 प्रिमियम आजीवन सदस्य तथा एक कार्पोरेट सदस्य "लांयस क्लब रांची ग्रेटर" बनाएं गए। आज की इस बैठक का आयोजन रोरिंग लायन सुजीत कुमार एवं अध्यक्षता लायन राजेश गुप्ता "पवन" ने किया एवं उपस्थित सभी लांयस सदस्यों से आह्वान किया कि आप इस संस्था के सदस्य बनकर संस्था को मजबूती प्रदान करें साथ ही इस संस्था के सभी उद्देश्यों को भी विस्तार से बताया एवं कहां सभी लांयस क्लबों को स्थायी परियोजना के लिए प्रोत्साहित करें।
आज की बैठक में मुख्यरूप से डिस्ट्रिक गवर्नर सिद्धार्थ मजूमदार,पास्ट डिस्ट्रिक गवर्नर वी. के. महेंद्रु,राजीव सिंह,राजीव लोचन,कमल जैन,मनोज नरेडी,दिवाकर राजगढ़िया, अनुपमा लोचन,पूनम आंनद, सोनी मेहता,सुधा वर्मा,धर्मेंद्र सिन्हा,राकेश चौधरी,गणेश सिंह,सभी रोरिंग लायन सदस्य,सभी क्लबों के अध्यक्ष, रीजन चेयरपर्सन,जॉन चेयर पर्सन,सभी पदाधिकारीगण, कार्यकारी सदस्य एवं समाजसेवी शिव किशोर शर्मा मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments