वेदांता हेल्थ केयर क्लिनिक का शुभ उद्घाटन मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया

वेदांता हेल्थ केयर क्लिनिक का शुभ 

उद्घाटन मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया

                                       


                                        



                                      


                                        







आज दिनांक 18 फरवरी 2022 को मोराबादी फुटबॉल स्टेडियम के सामने आशा विल्ला लेन स्थित वेदांता हेल्थ केयर क्लिनिक का शुभ उद्घाटन झारखंड राज्य के लोकप्रिय मुख्य स्वास्थ्य मंत्री माननीय बन्ना गुप्ता जी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर,राजीव रंजन प्रसाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रियो भट्टाचार्य, समाजसेवी शिव किशोर शर्मा,डॉ.रंजीत डॉ. राहुल सिन्हा,डॉ.रजनीश बरियार, डॉ.नूपुर सिंह, डॉ.रितु राशि,डॉ. आशीष झा आदि मौजूद थे।
वेदांता हेल्थ केयर क्लिनिक के निदेशक चाणक्य रंजन ने बताया जनता की मांग को देखते हुए यहां क्लीनिक का शुभारंभ किया गया है जहां एक छत के नीचे विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सभी बीमारियों का चेकअप किया जाएगा। जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट,पैथोलॉजिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवा हमेशा यहां उपलब्ध रहेगी। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय एवं अन्य अतिथियों ने इस क्षेत्र में हेल्थ केयर क्लिनिक शुभारंभ के लिए प्रोपराइटर को बधाई दी एवं कहा अब इस क्षेत्र के लोगों को दूर जाना एवं भटकना नहीं पड़ेगा। एक छत के नीचे सभी बीमारियों का इलाज होगा।
आज के उद्घाटन समारोह को सफल बनाने में मुख्यरूप से रामरंजन प्रसाद, चयनिका सहाय, प्रशांत राजा, जीत बनर्जी, मानस कुमार सेन, दीपक कुमार,कृष्ण कर्मकार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments