स्वर्गीय कमलेश्वर मिस्त्री मृदुभाषी के साथ-साथ समाजसेवी भी थे : शिव किशोर शर्मा

 स्वर्गीय कमलेश्वर मिस्त्री मृदुभाषी के साथ-साथ

 समाजसेवी भी थे : शिव किशोर शर्मा

विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच एवं छात्र क्लब ग्रुप की ओर से









विभिन्न सामाजिक,धार्मिक, शैक्षणिक संगठनों से जुड़े न्यू मधुकम,गोपाल मंदिर रोड, जनकल्याण नगर,रांची निवासी 72 वर्षीय कमलेश्वर मिस्त्री जी का स्वर्गवास16.02.2022 को होने पर 2 मिनट मौन धारणकर एवं गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर आदि सुरक्षा किट वितरण कर आज 20 फरवरी 2022 को श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि रातू रोड गुप्ता भवन के निकट अर्पित की गई। क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने स्वर्गीय कमलेश्वर मिस्त्री के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा वे

अपने पीछे दो पुत्र विक्रांत विश्वकर्मा,चन्द्रकान्त विश्वकर्मा,दो पुत्री अनपुर्णा देवी,गीता देवी एवं नाती,पोता सहित भरापुरा परिवार को छोड़कर चल बसे।वे

मृदुभाषी,मिलनसार,समाजसेवी एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों के चहेते थे। साथ ही श्रीविश्वकर्मा वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक,हटिया रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य,झारखंड जन कल्याण संस्था एवं छात्र क्लब ग्रुप के संरक्षक भी थे।वे टेलीफोन विभाग रांची से अवकाश प्राप्त करने के बाद समाजसेवा को अपनी दिनचर्या बना लिए थे। वे पूजा-पाठ,दुख दर्द में हमेशा आगे रहते थे।उन्होंने गोपाल मन्दिर रोड के दक्षिण क्षेत्र का नामकरण जनकल्याण नगर रखा था जो आज प्रचलित है।उन्हें सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए झारखंड सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित भी किया गया था। उनका जन्म 9 जुलाई 1950 को पलामू के हुसैनाबाद क्षेत्र के सैदाबाद गांव मे हुआ था और निधन रांची स्थित रिम्स मे 16 फरवरी 2022 को हो गया।क्लब ने निर्णय लिया है उनका जन्म तिथि एवं पुण्यतिथि मना कर उन्हें हमेशा स्मरण किया जाएगा।

आज स्वर्गीय कमलेश्वर मिस्त्री को श्रद्धाजंलि देने वालों में मुख्यरूप से क्लब के मुख्य संयोजक संतोष कुमार श्रेयांश, विवेक कुमार,सुभाष कुमार,नीरज कुमार,सुबोध शर्मा,रविंद्र शर्मा आदि शामिल थे।श्रद्धांजलि गीत से शोक सभा की समापन हुई।

Post a Comment

0 Comments