रांची महानगर कांग्रेस ओबीसी विभाग
ने राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर के. राजू जी का रांची
एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत
आज दिनांक 21फरवरी 2022 को कांग्रेस के चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए और अपने विचार रखने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग एस.टी.एस.सी.एवं अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आदरणीय के.राजू जी दिल्ली से रांची भाया गिरिडीह रवाना हुए। मौके पर रांची महानगर कांग्रेस ओ.बी.सी. विभाग के अध्यक्ष सुमित साहू एवं रांची जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष प्रदीप साहू के नेतृत्व में आदरणीय के.राजू जी का रांची एयरपोर्ट में पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्यरूप से जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी ओ.बी.सी. विभाग के परवेज आलम,राजेश चंद्र राजू,शंकर साहू,कुलदीपक कुमार,विजय गुप्ता,अजय प्रजापति, दीपक शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
0 Comments