66- मांडर (अ0 ज0 जा0) विधानसभा उप चुनाव
के प्रचार अवधि के दौरान सुविधा एप्प के माध्यम
से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
रांची: 66- मांडर (अ0 ज0 जा0) विधानसभा उप चुनाव के दौरान प्रत्याशी या राजनीतिक दल प्रचार अवधि के दौरान घर बैठे कार्यक्रम स्थल की अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। इस हेतु उन्हें सुविधा एप्प के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा उन्हें कार्यक्रम की अनुमति प्रदान की जाएगी।
प्रचार अवधि के दौरान सुविधा एप्प के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर राजनीतिक दल या प्रत्याशी निम्नलिखित कार्यों के लिए अनुमति हेतु आवेदन दे सकते हैं-
● अस्थायी पार्टी ऑफिस के लिए
● गली या नुक्कड़ सभा
● वाहन के उपयोग
● हेलिपैड इत्यादि हेतु
जिला प्रशासन रांची द्वारा 66- मांडर (अ0 ज0 जा0) विधानसभा उप चुनाव के दौरान सभा स्थल के रूप में वर्तमान में 13 स्थलों को चिन्हित किया गया है।
कोई भी उम्मीदवार या राजनीतिक दल प्रचार अवधि के दौरान जिला प्रशासन से पूर्वानुमति प्राप्त कर इन 13 स्थलों/ मैदानों पर ही कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।
13 स्थानों की सूची इस प्रकार है-
1. महादानी मैदान बेड़ो
2. खोखरा मैदान (रानी टोल), बेड़ो 3. लमकाना फुटबॉल मैदान, बेड़ो
4. जतरा मैदान बारीडीह, बेड़ो
5. खेल मैदान नर कोपी,बेड़ो
6. सोसोई मैदान, माण्डर
7. ब्राम्बे, माण्डर
8. मुड़मां, माण्डर
9. लापुंग स्टेडियम, लापुंग
10. हेसमी, माण्डर
11. मसमानो, चान्हो
12. राजीव नगर,चान्हो
13. मिशन मैदान, चान्हो

0 Comments