डीसी रांची श्री छवि रंजन ने मिशन अमृत सरोवर की समीक्षात्मक बैठक की

डीसी रांची श्री छवि रंजन ने मिशन अमृत

 सरोवर की समीक्षात्मक बैठक की








रांची: उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन की अध्यक्षता में मिशन अमृत सरोवर की बैठक आहूत की गई।

समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में उपायुक्त श्री छवि रंजन ने कहा कि मिशन अमृत सरोवर के अन्तर्गत जलाशयों के निर्माण /जीर्णोद्धार से संबंधित कार्य कराया जाना है। रांची जिला में 75 अमृत सरोवर का निर्माण/ जीर्णोद्धार जन भागीदारी के साथ कराया जाना है। प्रत्येक सरोवर का रकबा कम से कम 1 एकड़ का होना चाहिए। इन सरोवरों का शिलान्यास/ उद्घाटन/ झण्डारोहन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सिनियर सिटिजन एवं समाजसेवी से 15.08.2022 को कराया जाना है।

उपायुक्त रांची श्री रंजन ने कहा कि सरकार के स्तर से रिमोट सेन्सिंग के द्वारा 83 साईट को चिन्ह्ति किया गया है, जिसमें कुल 75 सरोवर का निर्माण/ जीर्णोद्धार किया जाना है। जिसमें दिनांक 15.08.2022 तक कुल 30 योजनाओं का 15वें वित्त से एवं दिनांक 15.08.2023 तक कुल 45 योजनाओं को भूमि संरक्षण से निर्माण/ जीर्णोद्धार आवंटन प्राप्त होने पर कराया जायेगा।

उपायुक्त श्री रंजन के द्वारा जीर्णोद्धार से संबंधित कुल 13 योजनाओं की सूची जिला अभियंता, जिला परिषद् को उपलब्ध कराने और तीन दिनों के अन्दर प्राक्कलन बनाने का निदेश दिया गया। समीक्षा के क्रम में जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि कुल 54 योजनाओं में से 19 योजनाएँ सरकारी जमीन पर तथा 35 योजनाएँ नीजी जमीन पर बनाने से संबंधित सूची उपलब्ध है। उपायुक्त श्री रंजन ने 15.08.2023 तक कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया।

बैठक में श्री विशाल सागर, उप विकास आयुक्त, राँची, निदेशक, डी०आर०डी०ए०, राँची, जिला अभियंता, जिला परिषद्, राँची, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, राँची एवं परियोजना पदाधिकारी, डी०आर०डी०ए०, राँची उपस्थित थे।

डीसी रांची श्री छवि रंजन ने शान्ति का दीप 

जलाकर दिया शान्ति का संदेश


रांची: उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन के नेतृत्व में  रांची जिला की आपसी सौहार्द और भाईचारा  की परम्परा को बनाए रखने हेतु "शान्ति का दीप" जलाकर शान्ति का संदेश दिया।

बापू वाटिका में आयोजित कैंडल सभा का नेतृत्व करते हुए डीसी  रांची श्री छवि रंजन ने कहा कि  केंद्रीय शांति समिति के सभी सदस्य शान्तिदूत हैं। इन सभी के सहयोग से और राँचीवासियों की मदद से रांची की अमन - चैन और आपसी प्रेम बनाए रखने में हमें मदद मिलेगी। 

एसएसपी श्री सुरेन्द्र कुमार झा ने कहा कि राँची के लोग अमनपसंद है।  राँचीवासी हमेशा से  जिला प्रशासन का  सहयोग करते रहे हैं और हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी यह जारी  रहेगा।

इस अवसर पर केन्द्रीय शांति समिति के सदस्य समेत अन्य राँचीवासी भी शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments