अजय कुमार सफल व्यवसाई के साथ-साथ समाजसेवी भी, डॉक्टर हाजरा

 अजय कुमार सफल व्यवसाई के साथ-साथ

 समाजसेवी भी : डॉक्टर हाजरा



                                            

                                              









थोक दवा व्यवसायियों की संस्था जेनरिक फैमिली फाउंडेशन की ऑन लाइन चुनाव 5 जून को संपन्न हुई।इस चुनाव में रांची जोन गुमला,लोहरदगा,खूंटी,सिमडेगा आदि आदि जिले के थोक दवा व्यवसाईयों ने वोटिंग की।इस चुनाव मे छात्र क्लब चिकित्सक मंच के संरक्षक सह अजय मेडिकल एजेंसी श्रद्धानंद रोड के निदेशक अजय कुमार भारी मतों से जीत हासिल की।भारी मतों से जीत हाशिल करने पर अजय कुमार जी को क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,संरक्षक डॉ राजेंद्र कुमार हाजरा,चौधरी समाज के सुधीर चौधरी,पुतुल चौधरी,ललित चौधरी,विनोद जयसवाल,राजेश कुमार,सतेन्द्र कुमार,प्रशांत पाल,संतोष कुमार, डॉ.एस.के.महली सहित अन्य लोगो ने पुष्पगुच्छ एवं माला भेंट कर बधाई दी एवं आशा जताई व्यवसायिक हित में अच्छे कार्य करेंगे।मौके पर डॉक्टर राजेंद्र कुमार हाजरा ने कहा अजय कुमार एक सफल व्यवसाई के साथ-साथ समाजसेवी भी हैं टोले,मुहल्ले गांव शहर में फ्री मेडिकल कैंप के आयोजन होने हर संभव मदद के साथ साथ अपना बहुमूल्य समय भी प्रदान करते हैं।क्लब उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।

Post a Comment

0 Comments