फर्स्ट पोलिंग पार्टी के ट्रेनिंग का भी किया अवलोकन

 फर्स्ट पोलिंग पार्टी के ट्रेनिंग का भी किया अवलोकन





66 - मांडर (अ0 ज0 जा0) विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार की गई तैयारियों का सामान्य प्रेक्षक श्री विवेक पाण्डेय और व्यय प्रेक्षक श्री अमित कुमार सोनी द्वारा लगातार अवलोकन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 14 जून 2022 को सामान्य प्रेक्षक श्री विवेक पाण्डेय और व्यय प्रेक्षक श्री अमित कुमार सोनी ने लापुंग प्रखण्ड का दौरा किया।
इस दौरे में श्री विवेक पाण्डेय और श्री अमित कुमार सोनी ने माण्डर विधानसभा उप चुनाव शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में कराने हेतु बनाए गए विभिन्न चेकनाकों का अवलोकन किया। इन चेक नाकों पर उपस्थित स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) के पदाधिकारियों के कार्यों का भी अवलोकन भी किया गया।
दौरे के क्रम में श्री विवेक पांडे और श्री अमित कुमार सोनी ने लापुंग प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का भी अवलोकन किया। सभी मतदान केंद्रों में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्था का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उचित व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इससे पहले श्री विवेक कुमार पाण्डेय और श्री अमित कुमार सोनी द्वारा ईवीएम के रेंडमाइजेशन का भी अवलोकन किया गया। साथ ही दोनों संत जॉन्स हाई स्कूल में फर्स्ट पोलिंग पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी पहुंचे। यहां श्री विवेक पांडे और श्री अमित कुमार सोनी ने प्रशिक्षण पा रहे फर्स्ट पोलिंग पार्टी से मतदान से संबंधित सवाल जवाब किए एवं उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
ज्ञात है कि सामान्य प्रेक्षक श्री विवेक पाण्डेय 2003 बैच के AGMUT कैडर के IAS अधिकारी हैं और श्री अमित कुमार सोनी 2011 बैच के IAS अधिकारी हैं।

Post a Comment

0 Comments