पूनम देवी बनी नगड़ी प्रखंड की नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य,हुआ नागरिक अभिनंदन

पूनम देवी बनी नगड़ी प्रखंड की नव निर्वाचित 

जिला परिषद सदस्य,हुआ नागरिक अभिनंदन


                                        






आज दिनांक 16.06.2022 को छात्र क्लब पर्यावरण मंच की संरक्षक सह भाजपा नेत्री प्रीति देवी के अध्यक्षता में नवनिर्वाचित नगड़ी प्रखंड जिला परिषद सदस्य पूनम देवी का नागरिक अभिनंदन प्रेमनगर पिस्का नगड़ी में किया गया। इस मौके पर क्लब के संस्थापक अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा एवं भाजपा नेता अनिल भगत मौजूद थे।मौके पर प्रीति देवी ने कहा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़ी पूनम देवी नगड़ी प्रखंड से भारी मतों से चुनाव मे जीत हासिल कर जिला परिषद सदस्य चुनी गई है।पूनम देवी के भारी मतों से जीतने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है,वही शिव किशोर शर्मा ने आशा जताई इनके कार्यकाल में क्षेत्र का चहुमुखी विकास हो जिससे इस क्षेत्र एवं जिले का नाम रौशन हो।

Post a Comment

0 Comments