आज छात्र क्लब ग्रुप बाल गोपाल मंच के संरक्षक अमित कुमार का जन्म दिन उत्सव मधुकम बस्ती में मनाया गया

 आज छात्र क्लब ग्रुप बाल गोपाल मंच के

 संरक्षक अमित कुमार का जन्म दिन उत्सव

 मधुकम बस्ती में मनाया गया


                                        











रांची,आज दिनांक 03.08.2022 को छात्र क्लब बाल गोपाल मंच के संरक्षक अमित कुमार जी का जन्म दिन उत्सव मधुकम बस्ती मे पौधारोपण कर,बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री,पौष्टिक आहार वितरण एवं केक काटकर मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के संरक्षक देवंती देवी ने किया।इस मौके पर क्लब के संस्थापक अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,संरक्षक हरिनाथ साहू,सुमित कुमार,शीला साहू,युवराज पासवान,सतीश सिंह,अस्मित कुमार,परी आदि आदि मौजूद थे।मौके पर देवंती देवी ने कहा जन्म उत्सव,शादी की सालगिरह या अन्य परिवारिक उत्सव में बेवजह फालतू खर्च ना करें।गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर उनके बीच आवश्यक सामग्री वितरणकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाएं।सतीश सिंह एवं हरिनाथ साहू ने लोगो से आग्रह किया परिवारिक उत्सव में पौधारोपण कर प्रकृति में हरियाली लाए एवं शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त करें।वहीं यूवराज पासवान ने कहा जन्मदिन अथवा शादी के सालगिरह में भजन कीर्तन के साथ साथ आंगनबाड़ी केंद्र, अनाथ आश्रम अन्यथा जरूरतमंद बीच में जाकर उनके बीच आवश्यक सामग्रियों का वितरण करें।धन्यवाद ज्ञापन सतीश सिंह ने किया।शिव वंदना एवं अमित कुमार जी के लंबी उम्र,स्वास्थ्य लाभ एवं उज्जवल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम की समापन हुई।

Post a Comment

0 Comments