आज डी. ए. भी. शिक्षा दीप हेहल के तत्वाधान में बच्चों द्वारा पर्यावरण महोत्सव एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया

आज डी. ए. भी. शिक्षा दीप हेहल 

के तत्वाधान में बच्चों द्वारा 

पर्यावरण महोत्सव एवं पर्यावरण 

जागरूकता अभियान चलाया गया








आज दिनांक 5 अगस्त 2022 को डी.ए.भी.शिक्षा दीप,हेहल के तत्वावधान में बच्चों द्वारा पर्यावरण महोत्सव सह पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया।इस मौके पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण से संबंधित स्लोगन लिखित तख्ता एवं बैनर लेकर विद्यालय के आसपास के क्षेत्रों में नारा लगाते हुए भ्रमण किया एवं हेहल पहाड़ टोली स्थित मुरला पहाड़ में वृक्षारोपण किया।इस मौके पर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लायंस क्लब रांची लाइफ के अध्यक्ष युवराज पासवान,शक्ति वाहिनी के केंद्रीय अध्यक्ष आरती गुप्ता,वार्ड पार्षद 34 विनोद सिंह,छात्र क्लब ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,देशबंधु आई.टी.आई.कमड़े के प्राचार्य अविनाश कुमार सिंह, कलावती स्कूल ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य विश्वदीपक पांडे, विद्यालय के निदेशक शिवनंदन पाठक, संयुक्त सचिव प्रभास प्रभाष गौरव,सचिव ब्रजेश पाठक,संस्थापिका नीलम देवी, प्रवक्ता कुणाल कुशल आदि आदि मौजूद थे।मौके पर युवराज पासवान ने कहा देश में हरियाली एवं शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए वृक्षारोपण करें,आरती गुप्ता ने कहा अपने जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण कर उसकी रक्षा करें।विद्यालय के निदेशक शिवनंदन पाठक ने कहा पर्यावरण हमारी धरती माता का मुख्य धरोहर है,प्राचार्य राजेश कुमार ने कहा पर्यावरण हमारी धरती माता का श्रृंगार है।आज के पर्यावरण महोत्सव को सफल बनाने में मुख्यरूप से उप प्राचार्य आनंद कुमार,विभा कर्ण,अनिल कुमार सिंह,मधुबाला कुमारी, सुग्गी महतो,रिंकी कुमारी,मनोज कुमार दिव्यांशु,अनुज कुमार सहित विद्यालय के विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धन्यवाद ज्ञापन सुग्गी महतो ने किया।

Post a Comment

0 Comments