तैयारियां पूरी,झारखंड से लगभग 5000 की संख्या में कार्यकर्ता 25 नवंबर को होंगें दिल्ली के लिए रवाना।सांसद करेंगें बिदा।

तैयारियां पूरी,झारखंड से लगभग 5000 की 

संख्या में कार्यकर्ता 25 नवंबर को होंगें दिल्ली के लिए

 रवानासांसद करेंगें बिदा


                                        
                                             









जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह के अध्यक्षता में झारखंड प्रदेश से लगभग पांच हजार (5000)  फाउंडेशन के कार्यकर्ता दिल्ली के लिए सड़क मार्ग बस एवं रेल मार्ग से रवाना होंगे।पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,सांसद संजय सेठ,विधायक सी.पी.सिंह,समरी लाल,नवीन जयसवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंह,छात्र क्लब ग्रुप के प्रदेश संरक्षक युवराज पासवान आदि रांची से प्रस्थान  करने वाले फाउंडेशन के कार्यकर्ता को शिव मंदिर परिसर पिस्कामोड़ से विदा करेंगे।प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह ने कहा जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर देश भर से लगभग लाखों की संख्या में सनातनी जंतर मंतर दिल्ली में फाउंडेशन द्वारा आयोजित महारैली में भाग लेंगे।अगर हमारे देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो इसके गंभीर परिणाम हम सभी को भुगतने होंगे।गृह युद्ध के हालात पैदा हो जाएंगे।आज दिल्ली जंतर मंतर में आयोजित महारैली की सफलता के लिए प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह के  नेतृत्व में फाउंडेशन के लोग पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,सांसद संजय सेठ,विधायक समरी लाल,नवीन जयसवाल,सी.पी. सिंह जी से  मिले।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह,  रांची जिला ग्रामीण के अध्यक्ष महेश भारती,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा,प्रदेश महासचिव भावेश सिंह, प्रदेश संयोजिका महिला विंग नीतू सिंह,कार्यसमिति सदस्य सूरजभान सिंह,प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग संपत्ति देवी,सहित बबली देवी आदि आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments