जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ता दिल्ली के लिए हुए रवाना:सुचिता सिंह

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ता

 दिल्ली के लिए हुए रवाना:सुचिता सिंह

                                        









जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह की अध्यक्षता में झारखंड प्रदेश से लगभग पांच हजार (5000) फाउंडेशन के कार्यकर्ता दिल्ली के लिए सड़क मार्ग ,बस एवं रेल मार्ग से रवाना हुए।पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,सांसद संजय सेठ,विधायक सी.पी.सिंह,समरी लाल,नवीन जयसवाल ने ऑनलाइन एवं समाजसेवी शैलेश्वर दयाल सिंह ,वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंह,छात्र क्लब ग्रुप के प्रदेश संरक्षक युवराज पासवान,महिला विंग की प्रदेश संयोजक नीतू सिंह, समाजसेवी शेरु सिंह,प्रसिद्ध समाजसेवी वार्ड नंबर 32 इंदुभुषण गुप्ता,सुरज भान सिंह आदि ने हरी झंडी दिखाकर फाऊंडेशन के कार्यकर्त्ताओं को रांची शिव मंदिर परिसर पिस्कामोड़ से विदा किया।प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह ने कहा जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर देश भर से लगभग लाखों की संख्या में सनातनी जंतर मंतर दिल्ली में फाउंडेशन द्वारा आयोजित महारैली में भाग लेंगे।अगर हमारे देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो इसके गंभीर परिणाम हम सभी को भुगतने होंगे।गृह युद्ध के हालात पैदा हो जाएंगे।प्रदेश मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा ने कहा दिल्ली जंतर मंतर में आयोजित महारैली की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह द्वारा कि जा रही है ।महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती संपत्ति देवी ने कहां दिल्ली जंतर मंतर महारैली में जाने के लिए महलाओं द्वारा काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा ली जा रही है। मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है।

Post a Comment

0 Comments