आज भागवत कथा के क्रम में श्री कृष्ण के जन्म उत्सव पर विस्तार से कथा सुनाई गई

आज भागवत कथा के क्रम में 

श्री कृष्ण के जन्म उत्सव पर 

विस्तार से कथा सुनाई गई









24.नवंबर 2022 को रांची,नॉर्थ लक्ष्मीनगर,रातु रोड पिस्का मोड़,झारखंड पब्लिक स्कूल के निकट श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे एवं तीसरे दिन मुंबई के मुख्य कथावाचक अचिंत्य चक्र दास जी ने प्रभु श्री कृष्ण जी के जन्म उत्सव एवं उनके बाल लीला प्रसंग पर विस्तार से कथा सुनाई।उन्होंने भक्तिमय चौपाई एवं दोहा सुना कर प्रभु श्री कृष्ण जी की स्मरण दिलाई।उन्होंने कहा प्रभु श्री कृष्ण जी के पूजन एवं स्मरण से मन में सुख शांति मिलती है साथ ही पारिवारिक कलह भी समाप्त होती है।इसलिए प्रभु श्री कृष्ण जी का पूजन प्रतिदिन सभी लोगों को अवश्य करनी चाहिए।भक्तिमय श्री कृष्ण स्तुति से भी कथावाचक ने सभी श्रोताओं को नचाया एवं झुमाया।श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम की समापन हुई। कार्यक्रम के व्यवस्था को सफल बनाने मे मुख्यरूप आयोजक श्रीगोविंद दास,रामजतन शर्मा, रंजीत कुमार,शिव किशोर शर्मा,वार्ड नंबर 32 के समाजसेवी इंदुभूषण गुप्ता सहित अनिल कुमार पाठक,प्रकाश वर्णवाल, रामरतन शर्मा,पंकज लाल,रंजन अग्रवाल,श्री राम प्रभु,मुन्ना मिश्रा, पप्पू चौधरी,रामबली शर्मा, आशीष पाठक,रणधीर सिन्हा,कलावती देवी, बंटी देवी,सरिता देवी,रोमा देवी, मीना देवी,कविता देवी,कृष्णा लायक,शिवमोती देवी,बबली वर्णवाल,प्रीति अग्रवाल,अपराजिता पाठक,रीता देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments