मिलन समारोह में सांसद श्री
संजय सेठ जी ने लोगों के उज्जवल
भविष्य की कामना की।
रांची :ठाकुर गांव बैंक मोड़ के निकट वरिष्ठ भाजपा नेता राम कुमार दुबे के आवासीय परिसर में वर्ष 2022 का विदाई एवं नव वर्ष 2023 का आगमन के अवसर पर मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि रांची लोकसभा के लोकप्रिय सांसद संजय सेठ,विशिष्ट अतिथि कांके विधानसभा के विधायक समरीलाल,सम्मानित अतिथि के छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,संरक्षक रवि सिंह,जिला परिषद सदस्य मनोज बाजपेई,लोहरदगा सांसद प्रतिनिधि कृष्ण मोहन कुमार सहित राजू गोस्वामी,दशरथ महतो,मनोज मिश्रा,जीतराम पाहन,आदित्य कुशवाहा,बाबू साव,उमा देवी,लक्ष्मी देवी, भागीरथी महतो आदि भाजपा कार्यकर्ता,समाजसेवी एवं गण्यमान बंधुगण मौजूद थे।
मौके पर सांसद संजय सेठ ने सभी उपस्थित लोगों को उज्जवल भविष्य एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।विधायक समरी लाल ने कहा सभी लोगों का नव वर्ष मंगलमय हो वहीं शिव किशोर शर्मा ने लोगों से आग्रह किया अपने जन्मदिन अथवा शादी की सालगिरह पर पौधारोपण करें और देश मे हरियाली लाएं।इसके पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा नेता रामकुमार दुबे ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ,तस्वीर एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।नव वर्ष में गरीब, जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का संकल्प लेकर कार्यक्रम की समापन हुई।
0 Comments