बाबा का श्रृंगार केवल गुलाब पुष्प से : ललित अग्रवाल

 बाबा का श्रृंगार केवल गुलाब पुष्प से : ललित अग्रवाल

1 जनवरी 2023 को लापुंग मे धूमधाम से

 मनाई जाएगी श्री साईं महोत्सव

                                

                                                        







रांची,01 जनवरी 2023 को श्री साईं सेवा समिति,रांची के तत्वावधान में लापुंग साईं मंदिर मे ललित अग्रवाल जी के अध्यक्षता में 14 वाँ श्री साईं महोत्सव धूमधाम से मनाई जाएगी इसकी जोरदार तैयारी की जा रही है।समिति के प्रवक्ता अंकज सेठ ने बताया भक्तों को आने-जाने एवं शांतिपूर्ण दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है,साथ ही पवित्रता के साथ आने जाने वाले सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण की जाएगी।मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा ने कहा मशहूर कलाकारों द्वारा भक्तिमय भजन कीर्तन पेश की जाएगी,वहीं समिति के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने कहा श्री साईं बाबा का श्रृंगार इस बार सिर्फ गुलाब पुष्प से ही किया जाएगा। समिति के अन्य श्री साईं भक्त भी महोत्सव की जोरदार तैयारी मे लगें हुए है।

Post a Comment

0 Comments