वैश्य चौधरी कल्याण समिति द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस

 वैश्य चौधरी कल्याण समिति द्वारा

 मनाया गया स्थापना दिवस


                                            










रांची, मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पिस्कामोड़,रांची स्थित संस्था के प्रधान कार्यालय में वैश्य चौधरी कल्याण समिति,रांची,झारखंड का स्थापना दिवस अपने अराध्य देव श्री बलभद्र भगवान एवं श्री सहस्त्रार्जून भगवान जी के पुजनोपरांत समाज के समस्त निष्ठावान पदाधिकारियों, सहयोगियों,शुभचिंतकों की उपस्थिति मे मनाई गई साथ ही समाज के संपूर्ण विकास हेतु संकल्प ली गई एवं समाज में व्याप्त कुप्रथा को दूर करने,असहायों की शादी एवं धर्मशाला निमार्ण हेतु निर्णय लिया गया।कार्यक्रम में मुख्यरूप से अध्यक्षता कर रहे समाज के अध्यक्ष पुतुल कुमार चौधरी,महासचिव विनोद कु. जायसवाल,संरक्षक कुलदीप नारायण चौधरी,सन्तोष चौधरी, अजय कुमार चौधरी,रणधीर चौधरी,ललीत कु.चौधरी,उमेश प्रसाद चौधरी,इंद्रदेव चौधरी, संजय चौधरी,अनील कुमार चौधरी,पप्पू चौधरी,मणि कुमार चौधरी,प्रियंका चौधरी,देवेन्द्र चौधरी,संजीत चौधरी,संतोष कु.चौधरी सहित सैंकड़ों समाज के निष्ठावान एवं गणमान्य बंधुगण मौजुद थे।मौक़े पर इस पावन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा की गरिमामय मौजूदगी रहीं।कार्यक्रम समाप्ति के पूर्व अपने समाज के समर्पित संस्थापक संरक्षक स्वर्गीय विश्वनाथ चौधरी एवं स्वर्गीय कामेश्वर प्रसाद को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।रणधीर चौधरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया साथ ही आज स्थापना दिवस सह मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पर समाज के सभी सम्मानित सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

Post a Comment

0 Comments