विधायक कोष की राशि से बनेंगे चडरी तालाब
में दशकर्म स्थल का चबूतरा शेड एवं चडरी
तालाब में गेट का निर्माण एवं सौंदर्यकरण
आज दिनांक 22/1/2023 को चडरी सरना समिति के चडरी तालाब में चडरी सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा की अगुवाई में चडरी तालाब स्थित दशकर्म स्थल का चबूतरा,सेड, एवं चडरी तालाब में गेट का निर्माण एवं सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास रांची के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री सी०पी०सिंह जी के द्वारा किया गया। माननीय विधायक श्री सीo पीo सिंह ने कहा कि चडरी तालाब में हर दिन धार्मिक अनुष्ठान होती है। दशकर्म स्थल वर्षों से नहीं था। चडरी तालाब में दशकर्म स्थल नहीं होने से लोगों को परेशानी होती थी। ये सभी को देखते हुए चडरी तालाब में दशकर्म स्थल का चबूतरा, सेड एवं चडरी तालाब में गेट का निर्माण एवं सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास किया हूं। यह काम को बहुत ही शुद्धता के साथ काम होगा। यह काम आने वाली छठ महापर्व से पहले किया जाएगा। चडरी सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा ने कहा कि चडरी तालाब में दशकर्म स्थल पूर्व में उतर भाग में स्थित था चडरी तालाब का सुंदरीकरण की वजह से वहा से दशकर्म स्थल को हटा दिया गया था। फिर चडरी सरना समिति ने जगह चिन्हित कर पूरब साइड में पीपल पेड़ लगाकर दशकर्म स्थल का स्थापित किया। चडरी तालाब में यह काम होने से चडरी ग्राम के साथ साथ थड़पकना,लोहरा कोचा, भुतहा तालाब, सुभाष चौक,अपर बाजार, आदि मौहल्ला के लोगों को सुविधा होगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चडरी सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा, चडरी सरना समिति के प्रधान महासचिव सुरेंद्र लिंडा, चडरी पुजा समिति के संरक्षक श्री जितेन्द्र सिंह, मुख्य सलाहकार कुमोद कुमार वर्मा, सबलू मुंडा, राजेश मुंडा, गुड्डू पहान,चिकू लिंडा, सबलू खान, केंद्रीय सरना समिति के महासचिव कृष्णकांत टोप्पो, उदय मुंडा, विकी मुंडा, आकाश मुंडा,आषिष लिंडा,बादल नायक,बन्टी मुंडा,बादल लिंडा,रामा मुंडा,पनीर छोटू मुंडा,अनुप हेमरोम, अशोक मुंडा, जगेश्वर राम, सहित चडरी ग्राम गणमान्य लोग उपस्थित थे।
0 Comments