रांची सांसद संजय सेठ ने मनोनीत किया अशोक कुमार यादव को बाजार समिति पंडरा सांसद प्रतिनिधि

 रांची सांसद संजय सेठ ने मनोनीत किया 

अशोक कुमार यादव को बाजार समिति 

पंडरा सांसद प्रतिनिधि


                                     
                                      






रांची:भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची जिला के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार यादव को आज कृषि उत्पादन बाजार समिति पंडरा का सांसद प्रतिनिधि रांची के लोकप्रिय सांसद आदरणीय संजय सेठ जी के द्वारा मनोनीत किया गया है। अशोक जी को सांसद प्राधिनिध मनोनयन किए जाने पर मुख्य रूप से पंडरा मंडल के अध्यक्ष सुबेश पांडे,कोषाध्यक,देवेंद्र होता,उपाध्यक्ष आलोक परमार, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव किशोर शर्मा,हटिया मंडल के अध्यक्ष संतोष मिश्रा,ओबीसी मोर्चा के जिला के मंत्री राजकुमार साहू,रांची महानगर युवा मोर्चा के खेल संयोजक प्रज्ञा मणी,किसान मोर्चा पंडरा मंडल के अध्यक्ष अभय कुमार उपस्थित थे।
इन्हें सांसद प्रतिनिधि बनने बनने पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोगों ने बधाई दी। यह जानकारी छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता शिव किशोर शर्मा ने दी है।

Post a Comment

0 Comments