हमें गर्व है दीपक कुमार शर्मा बने एस.पी.गिरिडीह: बढ़ाया विश्वकर्मा समाज का सम्मान:शिव किशोर

 हमें गर्व है दीपक कुमार शर्मा बने एस.पी.गिरिडीह:

 बढ़ाया विश्वकर्मा समाज का सम्मान:शिव किशोर

                                      













रांची: विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के तत्वावधान मे मंच के संरक्षक पिंटू शर्मा की अध्यक्षता मे दीपक कुमार शर्मा के गिरिडीह के एस.पी. बनने पर चटकपुर छाताटोंगरी के नन्हें मुन्हे बच्चों के बीच कॉपी,पेंसिल, सिलते,रबर,कटर आदि पाठ्य सामग्री वितरण कर खुशियां मनाई गई।इस मौके पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा एवं मुख्य संयोजक संतोष कुमार, संरक्षक संतन शर्मा,संजय विश्वकर्मा,कृष्णा शर्मा, डॉ.बी.के. शर्मा,सुबोध कुमार शर्मा,रविंद्र शर्मा,आदि मौजूद थे।मौके पर पिंटू शर्मा ने कहा झारखंड के डी.एस.पी.दीपक कुमार शर्मा गिरिडीह जिले के एस.पी.(आई पीएस) बने।यह विश्वकर्मा समाज के लिए गर्व की बात है।समाज उनके उज्ज्वल भविष्य,लंबी उम्र एवं स्वास्थ्य लाभ की कामना करती है।वहीं मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कहा जल्द ही गिरिडीह जाकर एस.पी.दीपक कुमार शर्मा जी को सम्मानित किया जाएगा,साथ ही विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारियों ने कहा एस.पी.दीपक कुमार शर्मा जी के रांची आगमन पर उनका भव्य एवं जोरदार स्वागत किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments