मार्ग द्वारा किया गया रांची के रिम्स
परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम

मार्ग (स्वयंसेवी संस्था,सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त) के तत्वावधान मे आज दिनांक 31.7.2023 को रांची,रिम्स परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमे सैकड़ों वृक्ष लगाए गए साथ ही पर्यावरण के संरक्षण एवं वृक्षारोपण के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया।संस्था के सचिव राहुल राज ने पर्यावरण,वृक्षारोपण की उपयोगिता एवं महत्व को बतलाया। मार्ग संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा विगत कई वर्षो से पर्यावरण की संरक्षण एवं स्वच्छ जलवायु के लिए संस्था विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर वृक्षारोपण करते आ रही है आम लोगों से उनका आग्रह है जहां भी सुरक्षित स्थान मिले कम से कम एक पेड़ पौधा अवश्य लगाएं वहीं संस्था के अन्य पधाधिकारियों ने कहा समाज के हर व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए साथ ही ग्लोबल वार्मिंग की भी जानकारी दी।आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची रिम्स के निदेशक डॉक्टर राजीव कुमार गुप्ता,अधीक्षक डॉ. हीरेंद्र बिरुवा, उपाधीक्षक डॉ.शैलेश त्रिपाठी,समाजसेवी शिव किशोर शर्मा ने भी स्वयं अपने अपने कर कमलों द्वारा रिम्स परिसर मे वृक्षारोपण किया।आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से संस्था के सचिव राहुल राज,अध्यक्ष संजय कुमार,मीनाक्षी सिंह,अदिति प्रिया,चंदन कुमार,उज्जवल देवराज,शाहबाज,नयन परमार,रश्मि साहू, साक्षी,करण,लाली एवं सोनू जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
0 Comments