बारात के दौरान डीजे बजाने को लेकर बारातियो और घरातियों में विवाद में चले ईंट और पत्थर

बारात के दौरान डीजे बजाने को लेकर बारातियो 

और घरातियों में विवाद में चले ईंट और पत्थर

 


 
कौशाम्बी (राम आसरे)। संदीपन घाट थाना क्षेत्र में शादी समारोह में बारात के दौरान डीजे बजाने को लेकर बारातियो और घरातियों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट शुरू हो गई। दोनो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले और मारपीट हुई। मारपीट में दोनो पक्ष के दर्जन भर लोग घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात को करारी थाना क्षेत्र के अगियौना गांव से संदीपन घाट थाना क्षेत्र के नजरगंज मूरतगंज बारात आई थी। बरात में डांस के लिए डीजे में मनपसंद गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान जमकर लात जूते, ईंट, पत्थर चले। घटना में लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए है। जिनमे से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Post a Comment

0 Comments