अपर पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था की उपस्थिति में पम्पलेट वितरित कर छात्र-छात्राओं को जागरुक किया गया

अपर पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था की

 उपस्थिति में पम्पलेट वितरित कर 

छात्र-छात्राओं को जागरुक किया गया





प्रयागराज। मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु समर्पित अभियान “मिशन शक्ति-5.0” के क्रम में शनिवार को अपर पुलिस आयुक्त डॉ0 अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में थाना सिविल लाइंस अन्तर्गत ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज में मिशन शक्ति 5.0 से सम्बन्धित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे महिलाओ के स्वावलम्बन, सुरक्षा, सम्मान से सम्बन्धित विचारों एवं तथ्यों को विस्तारपूर्वक बालिकाओं को बताया गया व उन्हें स्वावलम्बन सुरक्षा, सम्मान की बातों को बताकर उनके मन मे आत्मविश्वास उत्पन्न किया गया जिससे की उनके साथ किसी प्रकार का साइबर अपराध/महिला सम्बन्धित अपराध न होने पाये। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं के मन में आत्मविश्वास पैदा करने का पूरा प्रयास किया गया। जिससे कि राष्ट्र निर्माण मे उनकी सहभागिता पूर्णरूपेण संभव हो सके। अपर पुलिस आयुक्त डॉ0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपने सम्बोधन मे महिलाओं को आत्मरक्षा सम्बन्धी टिप्स दिये गये। जागरूकता अभियान के दौरान विभिन्न हेल्पलाइन- वूमेन पॉवर लाइन-1090, आपातकालीन सेवा- यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108, साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई तथा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी०एम० स्वानिधि योजना, पी०एम० सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे मे जानकारी दी गयी। साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र, एण्टी-रोमियो स्क्वाड व आत्मरक्षा सम्बंधी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया गया। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइंस, थाना प्रभारी सिविल लाइंस, मिशन शक्ति तथा एण्टीरोमियो टीम मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments