चौकीदारी नियुक्ति
समिति की बैठक
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक
रांची जिला में चौकीदार के पद पर सीधी नियुक्ति हेतु कुल-6564 वैध आवेदन स्वीकृत किया गया
ओएमआर शीट के माध्यम से लिखित परीक्षा संभावित अप्रैल 2025 में लिया जा सकता है
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रांची, श्री रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी नक्सल रांची, श्री सुदर्शन मुर्मू, स्थापना प्रभारी श्री विवेक सुमन, DSP HQ-2 श्री अरविन्द कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची, श्री विनय कुमार एवं DIO रांची, श्री राजीव कुमार उपस्थित थे।
रांची जिला में चौकीदार के पद पर सीधी नियुक्ति हेतु कुल-6564 वैध आवेदन स्वीकृत किया गया
रांची जिला में चौकीदार के पद पर सीधी नियुक्ति हेतु कुल-295 रिक्त पदों पर विज्ञापन संख्या- 01/ 2024 के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए जिसमें अंतिम तिथि 25.8.2024 तक कुल-7486 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें सभी प्राप्त आवेदनों की स्क्रुटनी की गई जिसमें कुल-6564 वैध आवेदन स्वीकृत किया गया।
लिखित परीक्षा जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा लिखित परीक्षा 50 अंको की ली जायेगी
लिखित परीक्षा जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा लिखित परीक्षा 50 अंको की ली जायेगी। लिखित परीक्षा में जिला से सम्बंधित सामान्य ज्ञान एवं स्थानीय भाषा (जनजातीय भाषा मुण्डारी, हो, भूमिज, संथाली, कुडुख हक्षेत्रीय भाषा- कुडमाली, बंगला, उर्दू, उडिया) से सम्बंधित प्रश्न पूछे जायेंगे। लिखित परीक्षा में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा के बाद दौड़ और शारीरिक जांच की जाएगी।
चौकीदार के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अंचलवार रिक्त बीट अनुसार कुल-295 पद में बहाली
रांची जिला अंतर्गत चौकीदार के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अंचलवार रिक्त बीट अनुसार कुल-295 पद में बहाली की जाएगी।
ओएमआर शीट के माध्यम से लिखित परीक्षा
ओएमआर शीट के माध्यम से लिखित परीक्षा संभावित अप्रैल 2025 में लिया जा सकता है। लिखित परीक्षा 50 अंको की ली जाएगी। मेघा सूची के अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। मेघा सूची में लिखित परीक्षा, दौड़, कार्यअनुभव के अनुसार नियुक्ति की जाएगी।साथ ही परीक्षा केंद्रों का चयन कर लिया गया है।
जानकारी हो की पूर्व में सभी प्राप्त आवेदनों की सूची (स्वीकृत एवं आपत्ति सहित) का प्रकाशन जिला के आधिकारिक वेबसाइट www.ranchi.nic. in में अपलोड कर दिया गया था। साथ ही इसकी सूचना दिनांक-07/12/2024 के द्वारा दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से दे दिया गया था।
0 Comments